{"_id":"5c72dfe9bdec227395218689","slug":"161551032297-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं कोल्हापुर से आई हूं गीत ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं कोल्हापुर से आई हूं गीत ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर आकर्षक का केंद्र रहे। अभिभावकों से लेकर छात्रों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
छात्रों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, वेल्कम सांग व छूना है, आसमान, जंगल थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लावनी महाराष्ट्रियन पर छात्राओं ने मैं कोल्हापुर से आई हूं पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कव्वाली, ए वतन गीत पर वंदेमातरम व भारत माता की जय के नारे लगे। फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं ने मोह होली रंग रसिया पर नृत्य प्रस्तुत किया। भरतनाट्यम पर महामृत्युंजय प्रस्तुत किया। घूमर राजस्थानी नृत्य, स्वच्छ भारत सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार ने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि सुखमय जीवन बिताने के लिए यह समय सबसे उपयोगी है। इसका सदुपयोग करें। जिलाधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए भी जागरुक किया। फिल्म अभिनेता ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद धैर्य न खोते हुए अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़े। सीडीओ एसके सिंह ने छात्रों को बधाई दी। प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रदेश मंत्री भाजपा सुब्रत पाठक, प्रधानाचार्य स्वाती दुबे, डायरेक्टर एकेडमिक सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया, वंदना तिवारी, रजत तिवारी मौजूद रहे।