{"_id":"5c34f872bdec2256bc42a1f7","slug":"161546975346-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर लोनी नाले में फेंके गए युवक की पहचान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर लोनी नाले में फेंके गए युवक की पहचान हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हत्या कर लोनी नाले में फेंके गए युवक के शव की मंगलवार को पहचान हो गई। वह शहर के केवटा तालाब बस्ती का आदर्श मिश्रा (24) था। घर वालों के मुताबिक शनिवार शाम ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर निकला था। न लौटने पर मंगलवार शाम को मां कोतवाली में गुमशदुगी दर्ज कराने पहुंची तब घटना पता चली। हालांकि घरवालों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।
जवाहर नगर के केवटा तालाब निवासी सीमा देवी ने बताया कि शनिवार शाम बड़ा चौराहा में छात्र को ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर आदर्श गया था। शनिवार रात घर नहीं लौटा तो खोजबीन की। बेटे का कहीं पता न चलने पर सीमा देवी मंगलवार शाम बहन के बेटे विवेक मिश्रा के साथ कोतवाली पहुंची। जब पुलिस ने लोनी नाला में मिले शव की फोटो सीमा देवी को दिखाई तो उन्होंने बेटे के रूप में पहचान की। सीमादेवी ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। सीमा देवी ने तहरीर दी है।
नृशंस तरीके से की गई थी हत्या
आदर्श की हत्या नृशंस तरीके से की गई थी। हत्यारों ने हाथ बांधने के बाद उसके सिर व चेहरे को ईंट से कुचल दिया था। शव को छिपाने के लिए शव को लोनी नाले में फेंक दिया गया था। हालांकि शव पूरी तरह से नाले के कीचड़ में डूब नहीं पाया था।
विज्ञापन
हत्या के कारणों की होगी जांच
दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हो गई है। परिजनों ने अभी किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है। हत्या किन कारणों से की गई और किन लोगों ने की है इसकी जांच की जाएगी।