{"_id":"5a5ce2974f1c1ba1268b48ab","slug":"161516036759-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसमाज को साथ लेकर फिर उभरेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसमाज को साथ लेकर फिर उभरेगी बसपा
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ लेकर फिर पार्टी को उभारने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिठाई बांटी। समारोह में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी दिखाया गया।
सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में समारोह का आयोजन नुमाइश पंडाल में किया। साथ ही उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर, झांसी, चित्रकूट मंडल मुख्य जोन इंचार्ज जितेंद्र शंखवार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दलित, पिछड़ों, किसान का उत्पीड़न करने वाली सरकार है।
अभी तक जो भी वादे किए एक भी पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की बातें तो लच्छेदार हैं लेकिन लाभ किसी को नहीं पहुंचता। जबकि बहनजी की सरकार में स्वास्थ्य, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा सुचारु ढंग से चल रहे थे, बसपा ने महापुरुषों के नाम से पूरे प्रदेश में पार्कों आदि का निर्माण कराया था। आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर उभरकर सामने आएगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर ही चुनाव करवाए जाएं तो भाजपा को हकीकत नजर आ जाएगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य अतिथि शंखवार का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में दीपेंद्र चौधरी, अंकित सिंह जाटव, अनुराग चौधरी, जितेंद्र दोहरे आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल जोन संयोजक जसकरन सिंह कठेरिया, जिलाध्यक्ष बीपी सिंह जाटव, लोकसभा प्रभारी शंभूदयाल दोहरे, जिला जोन इंचार्ज अभयराम जाटव, आरपी चौधरी, जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक रेखा छागला, दुर्गेश शाक्य, बकेवर चेयरमैन विनोद दोहरे आदि अतिथिगण उपस्थित रहे। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, आरबी गौतम, डा. सुरजन सिंह, शीलू दोहरे, सुनीलदत्त अंबेडकर, अनुपम अंबेडकर, निजाम, अशोक गौतम, रमाकांत कश्यप, डा. त्यागी, रिजवान, खादिम अब्बास सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।