{"_id":"5a4a7cc54f1c1b9b518b46dc","slug":"161514831045-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में कैदी की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। अपहरण के मामले में सजा काट रहे कैदी की सोमवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। कैदी को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला मैनपुरी थाना एलाऊ के गांव पर्वतपुर हवेली निवासी अवेंद्र उर्फ टिल्लू (36) पुत्र जगमोहन अपहरण के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। सोमवार की सुबह अचानक उसकी हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर बंदी रक्षक आलोक बाजपेई, एसएन अंसारी उसे आनन फानन में लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर मौजूद डॉक्टर प्रदीप सिंह उसे उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर बंदी रक्षकों ने इसकी
सूचना जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी को दी। इसके बाद जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। अधीक्षक ने बताया कि टिल्लू के ऊपर छह मुकदमें है। चार मुकदमें कोर्ट में चल रहे है। अपहरण और एक अन्य मुकदमें में उसे सजा हो चुकी है। एक अन्य मामले में सेंट्रल जेल के वृद्ध कैदी शेरबहादुर की रविवार की रात तबियत खराब हो गई। उसको बंदी रक्षकों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कैदी की लोहिया अस्पताल में मौत
मैनपुरी निवासी युवक अपहरण के मामले में सजायाफ्ता था, बीमार के चलते एक अन्य कैदी को भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो