{"_id":"595d38654f1c1bfc018b46c6","slug":"161499281509-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"439 लाभार्थियों को दिए आवास के स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
439 लाभार्थियों को दिए आवास के स्वीकृति पत्र
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। विकासखंड परिसर में अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ह्नदय नारायण दीक्षित ने शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया।
प्रदर्शनी में आए किसानों से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ऐसी योजनाओं को संचालित कर रही है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति लाभांवित हो।
वहीं सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जन चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनीं। ग्रामसभा परौरी में ट्रांसफार्मर अधिक क्षमता का लगाने, भठखेरवा गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूरा न होने व मगरायर फ ीडर में लंबे समय से आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने मुख्य अभियंता को बुलाकर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ आरके चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, एसडीओ पुरवा आरके मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी पंकज मिश्र, एडीओ पंचायत अतुल अवस्थी, केडी त्रिपाठी, योगेश बाजपेई, शिक्षक नेता हनुमंत सिंह व गोविंद नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
-विकासखंड परिसर में लगे अंत्योदय मेले व प्रदर्शनी में विधानसभा अध्यक्ष ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो