{"_id":"67b37949c26006a43502d5f9","slug":"16118-devotees-were-seated-after-stopping-six-non-stop-trains-etawa-news-c-216-1-etw1005-121687-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह नॉन स्टाप ट्रेनें रोककर बैठाए गए 16,118 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह नॉन स्टाप ट्रेनें रोककर बैठाए गए 16,118 श्रद्धालु
विज्ञापन
रेलवे परिसर में प्रयागराज जाने के इंतजार में खड़े यात्री।
- फोटो : संवाद
इटावा। महाकुंभ स्नान को लेकर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि इटावा जंक्शन से सिर्फ दो दिन में 38,869 श्रद्धालुओं ने 23,29,109 रुपये के टिकट खरीदे हैं। रविवार रात को ही श्रद्धालुओं का रेला देख छह नॉन स्टाप ट्रेनों को रोककर 16,118 श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा गया। रविवार रात आठ बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक 25 कुंभ स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफार्म चार से श्रद्धालुओं को भेजा गया। वहीं, भीड़ को देखते हुए सिविल पुलिस के अलावा आरपीएफ व जीआरपी टीम ने मोर्चा संभाल यात्रियों को सुरक्षित प्रयागराज भेजा।
रविवार को शाम होते ही महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं के पिकअप, ट्रैक्टर ट्राली समेत अन्य संसाधनों से श्रद्धालुओं के जत्थे के जत्थे आने शुरू हो गए। यह देख रेलवे के हाथ-पांव फूल गए। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए टूंडला कंट्रेाल रूम को इसकी सूचना दी। साथ ही नॉनस्टाप ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रोकने की बात कही। इससे श्रद्धलुओं को बिना किसी झंझट के प्रयागराज भेजा जा सके। इसके बाद ट्रेन संख्या 12988 अजमेल-सियालदाह एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 24428 रीवा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12380 जलियावालाबाग एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22438 हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 00178 दादरी एक्सप्रेस नॉनस्टाप ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रोककर यात्रियों को बिठाया गया।
यह सभी ट्रेनें प्लेटफार्म चार से निकाली गई। इसकी वजह से भी श्रद्धालुओं की सभी भीड़ प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर नजर आ रही थी। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जसवंतनगर सीओ नागेंद्र चौबे समेत आरपीएफ व जीआरपी टीम मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को कुंभ स्पेशल ट्रेनों में सुरक्षित बैठाया।
विज्ञापन
रविवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक प्रयागराज जाने वाली 19 ट्रेनें भी दिल्ली समेत अन्य रूटों की दैनिक ट्रेनें भी प्रयागराज गई, जिससे श्रद्धालुओं को बैठाया गया। इसमें कालका नेताजी एक्सप्रेस, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-सूबेदारगंज, ट्रेन संख्या 03068 कुंभ स्पेशल ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस, लालगढ़-सूबेदारगंज, लिंक एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 00995 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, ऊंचाहार एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 00181 कुंभ स्पेशल ट्रेन, पूर्वा एक्सप्रेस, दिल्ली-बनारस शताब्दी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी व ट्रेन संख्या 08768 कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। हालांकि यह ट्रेन एक से दो घंटा देरी से चली।
रेल कर्मियों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेनों का निकलना शुरू हुआ। अधिक भीड़ की वजह से कई श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। ट्रेन के चलने पर कई श्रद्धालु पीछे दौड़ने लगे। यह देख ट्रेन चालकों ने कई बार ट्रेन को धीमा किया। इससे कुछ श्रद्धालु चढ़ने में सफल रहे। बाद में आरपीएफ व जीआरपी ने पीछे आर रही कुंभ स्पेशल ट्रेनों में बिठाने की बात कही। इसके बाद श्रद्धालु शांत हुए।
रविवार रात इटावा जंक्शन पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। भीड़ की वजह से कई श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसकी वजह से 350 लोगों ने अपने टिकट निरस्त करवा दिए।