{"_id":"5d52d8668ebc3e6d1323b7a4","slug":"16-year-old-girl-brutally-murdered-after-misdeed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई के साथ रह करती थी पढ़ाई, 16 साल की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, कमरे में लटकी थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई के साथ रह करती थी पढ़ाई, 16 साल की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, कमरे में लटकी थी लाश
Tue, 13 Aug 2019 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस एवं फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कालेज में पढ़ने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला। कुछ लोगों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करके लाश फांसी पर लटकाए जाने की भी आशंका जताई। सीओ और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर बाद एसएसपी अनंतदेव पहले कोतवाली और फिर गांव गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी अनंत देव घटना की जानकारी लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी जिले फतेहपुर के थाना जहानाबाद के एक गांव निवासी छात्रा (16) घाटमपुर क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा-10 की छात्रा थी। वह उसी गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में किराये का कमरा लेकर अपने छोटे भाई के साथ रह रही थी। सोमवार रात छात्रा ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गांव पहुंचे छात्रा के पिता ने उसकी हत्या करके लाश फांसी पर लटकाने का आरोप लगाकर मकान मालिक के ही पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मकान मालिक के लड़के का मित्र उसकी बेटी से छेड़खानी करता था। जिसमें मकान मालिक का पुत्र भी सहयोगी था।
आरोप लगाया कि सोमवार शाम मकान मालिक के पुत्र ने छात्रा से मारपीट की और छात्रा की हत्या करने के बाद लाश को फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल रणबहादुर सिंह और सीओ शैलेंद्र गांव पहुंचे। कुछ देर बाद कानपुर से फोरेंसिक टीम के साथ एसपी (ग्रामीण) प्रदुम्न सिंह भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी युवक भी छात्रा के साथ ही उसके कालेज में पढ़ते हैं।