फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16 year-old girl allegedly set ablaze by 3 people in Vaina village of Kanpur Dehat

UP: पानी भरने के विवाद में 3 युवकों ने किशोरी को जलाया, पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
16 year-old girl allegedly set ablaze by 3 people in Vaina village of Kanpur Dehat
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : ANI

राजपुर क्षेत्र के वैना गांव में शनिवार देर शाम हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान हुए विवाद में एक किशोरी को गांव के 3 युवकों ने केरोसिन डालकर जला दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने झुलसी युवती को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। देर रात उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित और आरोपी दोनों दलित हैं। थाना क्षेत्र के वैना गांव निवासी रमेश के भतीजे अजय का आरोप है कि उसकी चचेरी बहन निधि (16) शनिवार देरशाम हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी शैलेंद्र, धीरज और बीरू भी हैंडपंप पर पहुंचे। तीनों युवकों ने निधि की बाल्टी फेंक दी।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। किशोरी वहां से अपने घर चली गई। पीछे से तीनों युवक भी पहुंच गए। छोटी बहन चिराग में मिट्टी का तेल डाल रही थी। इसी दौरान तीनों युवकों ने केरोसिन लेकर निधि पर फेंक दिया और आग लगा दी। किशोरी चीखते हुए भागी तो घरवाले और पड़ोसी निकल आए उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डा. डीके सिंह ने बताया कि किशोरी 60 फीसदी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ अर्पित कपूर गांव पहुंचे। डीएसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात पुलिस अधीक्षक रतन कांत पांडेय भी गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed