फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गोरखपुर के लिए भी उपयोगी ::::-Cordination

गोरखपुर के लिए भी उपयोगी ::::-Cordination

Tue, 11 Jun 2019 09:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के लिए भी उपयोगी ::::-Cordination
गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए शेर मिले
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने तक इटावा सफारी में रहेंगे

गुजरात के मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर वीके सिंह को सौंपे प्रमाणपत्र

अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। लंबे इंतजार के बाद इटावा सफारी को आठ शेर मिल गए हैं। इसमें से दो-तीन शेर गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री ने सफारी के डायरेक्टर को शेर उत्तर प्रदेश को देने के प्रमाणपत्र सौंप दिए हैं। फिलहाल शेर गुजरात में ही रहेंगे और पहली बारिश के बाद सफारी लाए जाएंगे।

इटावा सफारी में गुजरात से शेर लाने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए कई बार लिखापढ़ी की गई। कभी मौसम की मार तो कभी अन्य तकनीकी दिक्कतें आड़े आ जाती थीं। दिक्कतें दूर करने के बार सफारी के डायरेक्टर विनोद कृष्ण सिंह और गोरखपुर चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जानू की अगुवाई में एक दल दो दिन पहले गुजरात गया था। वहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उत्तर प्रदेश को आठ शेर देने का प्रमाणपत्र डायरेक्टर को सौंपा। सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि हमें आठ शेर मिल गए हैं। अभी गर्मी अधिक पड़ रही है। इसलिए शेर अभी गुजरात में ही रहेंगे। उनकी देखभाल के लिए सफारी के चार कर्मचारियों को लगाया गया है। पहली बारिश होने के बाद मौसम कुछ ठंडा हो जाएगा। इसके बाद सभी आठ शेर सफारी आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें दो-तीन शेर गोरखपुर के चिड़ियाघर में जाने हैं। अभी वहां के चिड़ियाघर का काम अधूरा है। काम पूरा होने तक सभी शेर सफारी में ही रहेंगे।
विज्ञापन



फोटो संख्या 54 : इटावा सफारी के डायरेक्टर विनोद कृष्ण सिंह को गुजरात के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को शेर देने का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed