फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फतेहपुर: हर्ष फायरिंग में जनाती को लगी गोली

फतेहपुर: हर्ष फायरिंग में जनाती को लगी गोली

Tue, 11 Jun 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर: हर्ष फायरिंग में जनाती को लगी गोली
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सांखा गांव में रविवार रात बरातियों की हर्ष फायरिंग में कन्या पक्ष का एक किसान घायल हो गया। जनाती के पैर में गोली लगते ही हड़कंप मच गया। हर्ष फायर करने वाला बराती भाग निकला। घायल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सांखा गांवनिवासी सुरेश भुर्जी की बेटी मायावती की बरात असोथर थाना क्षेत्र के खैदीपुर गांव से आई थी। कन्या पक्ष के निमंत्रण में थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी महावीर का बेटा दिनेश मौर्या (47) आया था। बताया गया कि द्वारचार के समय बरात में आए पटैतापुर गांव निवासी बच्चा सिंह सेंगर तमंचे से हर्ष फायर कर रहा था। रात करीब 10 बजे दरवाजे पर बरात पहुंचने पर आरोपी ने फिर से तमंचे से फायर किया। तमंचे निकली गोली
विज्ञापन


दिनेश मौर्या के बाएं पैर में लगी, तो वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगते ही द्वारचार में भगदड़ मच गई। इसी दौरान मौका पाकर फायर करने वाला बराती भाग निकला। घायल जनाती को लेकर लोग थाने पहुंचे, जहां पर घायल की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों में फायरिंग करने वाले की संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह नहीं मिला। रात में सादगी पूर्वक शादी की रस्म अदा की गई। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed