{"_id":"5cfd689ebdec2206fc1283ea","slug":"1560111254630-akbarpur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख रुपये से 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख रुपये से 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए चिह्नित किए गए 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन ने नौ लाख रुपये का बजट भेजा है। उनउप स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाएगा।
गांव स्तर पर गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने जिले के 250 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 30 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए चिह्नित किया। यह बजट शासन की ओर से पहली बार अतिरिक्त बजट के रूप में भेजा गया है। इसके अलावा अन्य 220 उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक को दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
गांव स्तर पर गरीबों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को दूर करने के लिए सरकार की ओर से जनपद के सभी ग्राम पोषण एवं स्वास्थ्य समिति के खाते में करीब 46 लाख 50 हजार रुपये भेजा गया है, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत समस्या को बजट से दूर किया जाएगा। विभाग की ओर सभी समितियों को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो इस बजट से गांव में गरीबों को जैसे मच्छर दानी की जरूरत को पूरा किया जाएगा। साथ ही बीमारी फैलने पर प्रधान व आशा इसी बजट को खर्च कर सकती हैं। इस बजट का प्रयोग न करने पर दोबारा बजट नहीं आएगा। एसीएमओ वीपी सिंह ने बताया कि बजट को जल्द ही समिति के खाते में भेजा जाएगा, जिससे वहां की समस्या को दूर किया जा सके। इसके साथ बजट खर्च करने की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।