{"_id":"5cfd689bbdec220742622fbe","slug":"15601112513-dehat-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलते बिजली केतार में फंसा ट्रैक्टर, छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलते बिजली केतार में फंसा ट्रैक्टर, छह लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर (बिल्हौर)। रविवार की दोपहर क्षेत्र के देवीपुर सराय गांव में खेत में झूलते बिजली के तार (हाईटेंशन लाइन) की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्राली सवार छह लोग बुरी तरह झुलस गए। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति रुकवाकर घायलों को सीएचसी भेजा। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली से गोबर की खाद ले जा रहे थे।
देवीपुर सराय गांव के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि गांव के ही शंकर अपने खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली में गोबर की खाद ले जा रहे थे, तभी खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों की चपेट में ट्रैक्टर की छतरी आ गई। ट्रैक्टर चालक व अन्य सवार जब तक कुछ समझ पाते, तब तक करंट पूरी गाड़ी फैल गया। स्पार्किंग होते ही सभी लोगों में चीखपुकार मच गई।
ट्रैक्टर में सवार शिवम् पुत्र अवधेश, खुशबू पुत्र शंकर, कुशल पुत्र शंकर, नन्हे यादव पुत्र विजय नारायण और शंकर पुत्र प्रभु दयाल बुरी तरह झुलस गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से हाईटेंशन लाइन को ट्रैक्टर से अलग किया, और आपूर्ति रुकवाकर जैसे-तैसे घायलों को सीएचसी शिवराजपुर ले गए। जहां कुछ को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि नन्हें यादव और शंकर की हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि झूलते बिजली के तारों की शिकायत कई बार अधिकारियों को बताई जा चुकी है, लेकिन अभीतक तार कसवाए नहीं गए हैं।
एसडीओ विद्युत कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि जानकारी के फौरन बाद आपूर्ति रोक दी गई, बीते दिनों आई तेज आधी के कारण तार ज्यादा लटक गए थे, फौरन लाइनमैनों को मौके पर भेजा कर तारों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
झूलते बिजली केतार में फंसा ट्रैक्टर, छह लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो लाइन