{"_id":"5ceadddebdec22073c2c8b96","slug":"155889614314-kanpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के टैंकर में पकड़ी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के टैंकर में पकड़ी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पुलिस ने हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। दूध के टैंकर से 200 पेटी शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सर्विलांस टीम प्रभारी आलोक कुमार राय, स्वाट टीम प्रभारी राकेश और तालग्राम थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने शनिवार रात करीब नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर निकवा कट के पास घेराबंदी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से मिल्क टैंकर में भरकर भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस दौरान संदिग्ध टैंकर को रोका गया। तभी अजय कुमार और काले नाम के दो शख्स भाग निकले। पुलिस ने मनीष कुमार उर्फ दीपक पुत्र भीम निवासी तेंदुआखुर्द महुहई थाना झंगहा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर टैंकर भीतर से 200 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस टीमों की सराहना की। एसपी ने बताया कि टाटा 207 गाड़ी का टैंकर बाहर से पूरी तरह दूध से भरा लगता है। टैंकर में एक अलग से छोटा टैंक है। जिसमें दस लीटर दूध भी मिला है। यह बॉक्स ऐसे बनाया गया था कि बाहर से देखने से अलग नहीं लग रहा था। खिड़की खोलने पर अंदर शराब मिली। यह लोग कई दिनों से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते से शराब की तस्करी कर रहे थे।
तीन स्थानों पर बदले जाते हैं चालक
कन्नौज। पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि हरियाणा से बिहार तक शराब से भरे ट्रैंकर को पहुंचाने में तीन स्थानों पर चालक के साथ पूरी टीम बदल जाती है। हरियाणा से नोएडा तक एक टीम लाती है। इसके बाद आगरा तक दूसरी टीम और आगरा से बिहार में प्रवेश कराने तक तीसरी टीम की जिम्मेदारी होती है। यह लोग बिहार के सीवान, बक्सर और आरा जिले में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
बिहार में एक हजार रुपये प्रति बोतल बिकती
कन्नौज। एसपी का कहना है कि शराब तस्कर हरियाणा से 380 से 400 रुपये में प्रति बोतल शराब खरीदते हैं। बिहार लाकर शराब में मिलावट करते हैं। एक बोतल में तीन से चार बोतल शराब बनाकर सील पैक कर देते हैं। वहां यह शराब एक हजार रुपये प्रति बोतल से अधिक कीमत में बिकती है। तस्कर शराब की होम डिलीवरी भी करते हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।