{"_id":"5ca50a61bdec2214757c595a","slug":"15543200485-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पिया मैं जोगन भई बरसाने में रहके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पिया मैं जोगन भई बरसाने में रहके’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां(कानपुर देहात)। विकासखंड अमरौधा के चपरघटा स्थित यदुवंश पैलेस में बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें फाग गायन प्रतियोगिता के बाद फूलों की होली खेली गई।
फाग गायन प्रतियोगिता में विकासखंड अमरौधा के गौरी, मदनूपुर, लखनापुर और कालपी के बैरई की टीमों ने प्रतिभाग किया। मदनूपुर की टीम के ओमप्रकाश, भारत, राजेश व गोकुल ने मां सरस्वती की स्तुति के बाद फाग गायन का शुभारंभ किया। ‘पिया मैं जोगन भई बरसाने में रहके’ फाग सुनाई। इस पर तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार स्वागत किया। गौरी टीम के सदस्य हरीशंकर, डा. श्याम, रमाकांत, निर्भय व सुरेश ने ‘समझा रही नारी पिया द्वारिका जइयो’। लखनापुर टीम के चंद्रपाल, देवसिंह, रामपाल, वीरसिंह, सियाराम, नवाब दद्दा ने ‘मेरे भोलनाथ राखो लाज हमारी’ और बैरई (कालपी) टीम के सदस्यों ने ‘पिया गए परदेसवा’ फाग सुनाई। अमिलिया, सरांय, भोगनीपुर, अमरौधा, देवराहट, कलुवाताला, अहरौलीघाट, नगीनाबांगर, हलिया, सरवनखेड़ा, अस्तिया, चौकी, चकचालपुर, असेवा समेत दर्जनों गांवाें से लोग फाग गायन सुनने पहुंचे। आयोजक लल्लन सिंह ठेकेदार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विधान परिषद के पूर्व सभापति सुखराम सिंह यादव, सपा नेता लाखन सिंह यादव, वासुदेव यादव, जुनेद पहलवान, हरीशंकर, पूर्व प्रधान एमपी सिंह, कुंवरसिंह, शिक्षक रामनाथ यादव, राजेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने फूलों की होली खेली।
फोटो-03पीयूके पी3: समारोह में फाग गायन करते टीम के सदस्य।
‘पिया मैं जोगन भई बरसाने में रहके’
विकासखंड अमरौधा के चपरघटा में खेली गई फूलाें की होली
फाग गायन प्रतियोगिता में गौरी, मदनूपुर, लखनापुर और कालपी के बैरई की टीमों ने प्रतिभाग किया
अमर उजाला ब्यूरो