{"_id":"5c9d2617bdec2214222a871a","slug":"15538028583-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार की देर शाम जिला जज, डीएम व एसपी ने जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल की बैरक, मेस, भंडारण गृह का निरीक्षण करने के साथ बंदियों से खाना मिलने के बाबत जानकारी की।
जिला कारागार माती पहुंचे जिला जज सुभाष चंद्र, डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम ने निरीक्षण किया। अचानक अधिकारियों के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। जिला कारागार में इस समय 1429 बंदी बंद हैं। जिसमें 60 महिला व 35 किशोर शामिल हैं। सबसे पहले अधिकारियों ने महिला व किशोर बैरिक का निरीक्षण किया। वहां बंद महिलाओं से खाना आदि मिलने के बाबत जानकारी ली। इसके बाद मेस व भंडारण गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में साफ सफाई देख संतोष जताया। जेल अस्पताल का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता के बावत जानकारी ली। इसके बार बैरिक नंबर एक व दो में पहुंचे। वहां संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में 14 पुरुष बंदियों की तलाशी कराई। हालाकि उन्हें किसी के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बंदियों से खाना पानी व जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। इस दौरान जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो