फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आचार संहिता उल्लघंन हो तो सी-विजिट पर डालें वीडियो

आचार संहिता उल्लघंन हो तो सी-विजिट पर डालें वीडियो

Tue, 26 Mar 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लघंन हो तो सी-विजिट पर डालें वीडियो

विज्ञापन
कानपुर देहात। आचार संहिता उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग आमजन का भी सहयोग लेगा। जनता के लिए सी विजिल पोर्टल बनाया गया है। इसमें प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से आचार संहिता उल्लंघन का वीडियो बनाकर कोई भी व्यक्ति डाल सकता है। जिलेस्तर पर 100 मिनट में कार्रवाई न होने पर वीडियो सीधे केंद्रीय चुनाव आयोग के पास पहुंचेगा और वह अपने स्थल से ठोस कार्रवाई करेगा।

भारत निर्वाचन अयोग ने आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की है। आयोग ने सी-विजिल नाम का पोर्टल लांच किया है जिसमें कोई भी अपने एंड्रायड फोन से आचार संहिता उल्लघंन का वीडियो बनाकर अपलोड कर सकता है। हर हाथ में मोबाइल को देखते हुए चुनाव आयोग ने आचार संहिता अनुपालन में लोगों से मदद की अपेक्षा की है। अभी आचार संहिता उल्लंघन के मामले में स्थानीय अफसरों पर जनता आश्रित रहती थी कई बार सूचना देने के बाद भी समय से कार्रवाई नहीं होती थी जिस पर पब्लिक के लोग सवाल उठाते थे इस समस्या को खत्म करने के लिए आयोग ने अब जनता के हाथ में अधिकार दे दिया है।
विज्ञापन


अब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, आपत्तिजनक व भड़काऊ भाषण, लालच व सार्वजनिक मंच से जातिगत भाषण देकर किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में कोई भी वीडियो बनाकर आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। पहले यह वीडियो जिले स्तर पर रहेगा। क्लिप अपलोड होने के महज 100 मिनट के अंदर जिले के अधिकारियों की टीम शिकायत का निस्तारण करेगी। इस अवधि में निस्तारण न होने पर यह वीडियो स्वत : आयोग के पास पहुंच जाएगा। उप जिला अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल सक्रिय है जिसमें जुलूस वाहन, साड़ी वितरण, जनसभा में आपत्ति जनक भाषण आदि का वीडियो बनाकर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आचार संहिता उल्लघंन हो तो सी-विजिल पर डालें वीडियो
जिले स्तर पर 100 मिनट में कार्रवाई न होने पर चुनाव आयोग पहुंचेगा वीडियो
क्रासर
चुनाव आयोग ने जनता से सहयोग के लिए बनाया पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed