{"_id":"5c8ea3b0bdec2214154e9f52","slug":"15528519775-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पैनल चोरी गिराहे के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पैनल चोरी गिराहे के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। सट्टी पुलिस ने सोलर पैनल व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से चोरी हुए सोलर पैनल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। उनके विरुद्ध कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी राधेश्याम ने बताया कि 13 मार्च की रात सट्टी के कुंवरपुर के पास फ्रेंड्स फीलिंग सेंटर पेट्रोल पंप से सौर ऊर्जा पैनलों की चोरी हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही थी। खुलासे के लिए राजपुर व सट्टी थाना पुलिस की टीमें गठित की थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैना राजपुर गांव के शिवम सिंह, सोनू सिंह, जयवेंद्र सिंह उर्फ पुच्ची, सौरभ सिंह, मनीष सिंह उर्फ सोन, सुमित यादव को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद उनकी निशानदेही पर बैना गांव के बाहर से 9 सौर ऊर्जा पैनल, 6 बैटरी, 1 तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि इन लोगों पर राजपुर व डेरापुर थाने में आधा दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि गिरोह को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सोलर पैनल चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
13 मार्च को एक पेट्रोल पंप के पैनल किए थे चोरी
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-10 पुलिस गिरफ्त में सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य