{"_id":"5c8ea3adbdec2214391ecf6e","slug":"155285197419-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी गई डिजिटल भुगतान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी गई डिजिटल भुगतान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्र
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चयनित डिजिटल ग्राम बारा में रविवार को वित्तीय समावेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कैशलेस डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी दी गई। अब अपने साथ में नगदी लेकर चलने की जरूरत नहीं है। जिससे लूट आदि की घटनाओं से भी बचा जा सकता है।
बारा में डिजिटल वित्तीय समावेशन प्रोग्राम का शुभारंभ प्रधान अनूप सिंह ने किया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक शरद कुमार ने विस्तृृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया कि अब समय सुरक्षित रहने का आ गया है। कहीं भी किसी को कम से कम और अधिक से अधिक भुगतान कैशलेस व्यवस्था के तहत किया जा सकता है। जिसके लिए सीएससी जनसेवा केंद्रों और ग्राहक सेवा केंद्रों को बढ़ावा दिया गया है।
वहां से हमेशा डिजिटल भुगतान ही किया जाता है। किसी को यह नहीं पता चलता कि कब कितने समय किस खाते में बैंक के किस खाते से कितना भुगतान किया गया। वहीं खाता धारक गांव में अपनी आवश्यकताओं के अनुसार केवल अंगूठा लगाकर धन को प्राप्त कर लेता है। वह अपने मोबाइल से भी भुगतान छोटे बड़े दुकानदारों को भी कर सकता है। कार्यक्रम में पूरा विवरण लिखे पंपलेट बांटे गए। कहा कि प्रत्येक बैंक का खाता किसी का भी हो सभी डिजिटल भुगतान के तहत जोड़े जा चुके हैं। कॉमन सर्विस सेंटर ई गवर्नेस के जिला प्रबंधक दीपांशु यादव ने ग्रामीणों को सीएससी ई गवर्नेस की महत्वाकांक्षी योजना के बाबत बताया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान के बारे में बताया गया। जनसेवा केंद्र पर जाकर मामूली सरकारी फीस देकर योजनाओं का लाभ लेने के बाबत जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला समन्वयक मुकेश सिंह, कार्यक्रम वीएलई रोशन रजा मौजूद रहे।
ग्रामीणों को दी गई डिजिटल भुगतान की जानकारी
बारा गांव में वित्तीय समावेशन कार्यक्रम हुआ
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-11 बारा गांव में डिजिटल पेमेंट के बावत जानकारी देते बैंक शाखा प्रबंधक