फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कर्ज न चुकाने पर टेनरी कुर्क

कर्ज न चुकाने पर टेनरी कुर्क

Mon, 18 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कर्ज न चुकाने पर टेनरी कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रनियां। बैंक का कर्ज न चुकाने पर रनियां के राजेंद्र चौराहे के पास स्थित हाईट इंटरनेशनल टेनरी को बैंक ने कुर्क कर लिया। रविवार को गार्ड समेत करीब 250 मजदूरों को बाहर निकालकर बैंक प्रबंधन ने टेनरी पर अपना ताला लगा दिया। परिवार के साथ रहने वाले कुछ मजदूर टेनरी में मौजूद हैं, उन्हें एक दिन का समय दिया गया है।

रनियां औद्योगिक क्षेत्र की हाईट इंटरनेशनल टेनरी कानपुर शहर के सर्वोदय नगर निवासी आशीष ठाकुर की है। टेनरी प्रबंधन ने केनरा बैंक की कानपुर शाखा से 22 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसकी अदायगी न करने पर बैंक के अधिकारी भारी फोर्स के साथ तीन मार्च को टेनरी पर कब्जा करने पहुंचे थे लेकिन प्रबंधन की ओर से कोर्ट से स्टे की कॉपी दिखाने पर बैंक अधिकारियों को लौटना पड़ा था। रविवार को बैंक के एजीएम आनंद श्रीवास्तव, रिकवरी चीफ मैनेजर एफ आर खान, एसडीएम
विज्ञापन


आंनद कुमार सिंह, सीओ अर्पित कपूर, तहसीलदार आरके राजवंशी के साथ फिर टेनरी पहुंचे। रविवार होने के कारण टेनरी में प्रबंधक का कोई बड़ा अधिकारी नहीं था। प्रबंधक की ओर से वकील शशांक त्रिपाठी ने एसडीएम से वार्ता की। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मैनेजर, मजदूरों व गार्डों को बाहर निकालकर टेनरी के ज्यादातर हिस्से को सीज कर दिया। देरशाम तक सीज करने की कार्रवाई जारी थी। अभी टेनरी में कुछ मजदूरों के परिवार हैं, उन्हें कल तक का समय दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि बैड ब्लू, स्प्लेटिंग मशीन, सेवर मशीन समेत सभी मशीनरी, व कागजातों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने टेनरी को एक्मे को किराए पर दे दिया था। हाईट इंटरनेशनल और एग्मे के बीच कोर्ट में वाद चला। एग्मे हाईट इंटरनेशनल को स्टे मिला था। वही स्टे पिछली बार कुर्की की कार्रवाई के दौरान प्रबंधन ने बैंक अधिकारियों को दिखाया था, बैंक अधिकारी समझ स्टे को समझ नहीं पाए, जिससे लौट गए थे।

एसडीएम ने बताया कि बैंक का कर्ज चुकाने पर टेनरी की कानपुर में नीलामी हो चुकी है। हाईट इंटरनेशनल को 10 करोड़ रुपये में कानपुर की एक बड़ी कंपनी ने नीलामी में खरीद लिया है। बैंक टेनरी पर कब्जा और औपचारिकताएं पूरी कर खरीदने वाली कंपनी के सुपुर्द करेगी।


होली का त्योहार के ठीक पहले टेनरी के मजदूरों को निकाल दिया गया है। वह अपना सामान समेटकर घरों के लिए रवाना हो गए। टेनरी में 200 से 250 मजदूरों के अलावा 12 गार्ड थे। टेनरी सीज होने की खबर पर ज्यादातर मजदूरों कीआखों में आंसू आ गए। पचगवां निवासी गार्ड राम प्रसाद, सचेंडी के लाल सिंह, रायपुर निवासी बाल मुकुंद सिंह ने बताया कि यहां 12 वर्ष से काम कर रहे हैं। और एक झटके में गेट से बाहर निकाल दिया गया। दो महीनों का वेतन रुका है। अब कैसे होली मनाएंगे। बच्चे घरों में पिचकारी की जिद कर रहे हैं।



बिहार के श्रमिक दुखनराम, अजयराम, सलीम, सनोज कुमार ने बताया कि कोई दो महीने से कोई एक महीने पहले काम पर आया है। अभी तक रूपये नहीं मिले हैं। प्रतापगढ़ निवासी अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, अब्दुल्ला, सुनील ने बताया कि फैक्टरी में 15 परिवार भी रहते हैं। सीज होने की कार्रवाई में वह फुटपाथ पर आ गए। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया मजदूरों को एक दिन ही रहने और खाने की व्यवस्था बैंक की ओर से कराई गई है। मजदूर टेनरी मालिक से मिलकर मजदूरी का हिसाब कर लें।




कर्ज न चुकाने पर टेनरी कुर्क
गार्ड समेत 250 मजदूरों को तहसील प्रशासन ने बाहर निकाला
क्रासर
बैंक अफसरों ने प्लांट में लगाए अपने ताले

फोटो संख्या-17 एकेबीपी-20 रनियां में फैक्टरी के बाहर मौजूद पुलिस बल
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-21 फैक्टरी प्रबंधन के अधिवक्ता से बातचीत करते सीओ
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-22 व 23 फैक्टरी सील होने पर घरों को जाते मजदूर
फोटो संख्या-17 एकेबीपी-29 फैक्टरी सील करते बैंक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed