फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 डोनर का निकाल लिया ज्यादा खून

20 डोनर का निकाल लिया ज्यादा खून

Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
20 डोनर का निकाल लिया ज्यादा खून

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। ब्लड बैगों में निर्धारित मात्रा से सौ से डेढ़ एमएल तक ब्लड अधिक भरा हुआ मिला। वहीं ब्लड लेने व देने का विवरण दर्ज नहीं मिला। लैब टेक्नीशियन ब्लड बैग में डोनर से लिए जाने वाले ब्लड की मात्रा के बावत जानकारी नहीं दे सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को पूरे मामले की रिपोर्ट आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन को लखनऊ भेजी है।

ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने 27 फरवरी को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था। उन्हें ब्लड बैग में निर्धारित मात्रा 350 एमएल से अधिक ब्लड मिला था। वजन कराने पर कई बैग में 550 ग्राम तक खून निकला था। लैब टेक्नीशियन मनोज से ब्लड बैग में अधिक खून होने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाए थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि खाली बैग का वजन सौ ग्राम होता है, डोनर से 350 मिलीलीटर ब्लड लिया जाता है। इससे ब्लड भरे बैग का वजन 450 ग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओवर वेट के 20 ब्लड बैग मिले थे। इससे स्पष्ट होता है कि डोनर से ब्लड लेने में लापरवाही की जा रही है। ब्लड बैंक में ब्लड डोनर व ब्लड ले जाने वालों का विवरण भी दर्ज नहीं किया जाता है। कई महत्वपूर्ण अभिलेख भी अधूरे मिले। ब्लड से भरे किसी भी बैग में जिला अस्पताल को लेबल नहीं लगाया गया था। लैब में एक्सपायरी डेट की स्प्रिट भी रखी थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्लड बैंक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। जिसकी रिपोर्ट खाद्य एवं औषधि प्रशासन लखनऊ को भेज दी गई है। सीएमओ हीरा सिंह ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर हर महीने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजते हैं। इस महीने ब्लड बैंक में क्या खामी मिली, उसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 डोनर का निकाल लिया ज्यादा खून
ब्लड बैंक में रखे ब्लड बैग में मिला 350 एमएल से अधिक खून
क्रासर
ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण में खुली पोल, शासन को भेजी रिपोर्ट
ब्लड बैग में जिला अस्पताल के लेबल भी नहीं लगाए गए थे
खून देने और लेने वालों को ब्यौरा भी नहीं किया जाता दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed