फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बीमारियां फैला रहा शहर का कचरा

बीमारियां फैला रहा शहर का कचरा

Tue, 26 Feb 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बीमारियां फैला रहा शहर का कचरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर का कूड़ा नगर के लोगों के साथ राहगीरों में बीमारियां फैला रहा है। रूरा रोड पर खाली पड़े प्लाट में कूड़ा फेंककर उसमें आग भी लगाई जा रही है। इसके धुएं से लोगों की आंखों में जलन व खुजली हो रही है। दुर्गंध से आसपास पास रहने वाले लोगों और धर्मस्थल आने वाले लोगों का सांस लेना तक दूभर है। नगर पंचायत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी बेपरवाह बने हैं।

44226 आबादी वाली अकबरपुर नगर पंचायत से प्रतिदिन 2 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। महीने में कूड़े का औसत 60 मीट्रिक टन पहुंच जाता है। कूड़े को निस्तारित करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन के पास कोई व्यवस्था नहीं है। इससे कूड़े को अकबरपुर-रूरा मार्ग पर एक खाली प्लाट में में डाला जा रहा है। बस्ती से सटे प्लाट में कूड़ा डालकर सफाई कर्मचारी इसमें आग लगा देते हैं। कंचरे के सड़ने और जलाने से उठने वाले धुएं के कारण नगर के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के पास मजनूशाह बाबा की मजार भी है। यहां नगर, जनपद और गैर जनपद के लोगों का आना जाना होता है। आसपास रहने वाले लोगों ने करीब पांच महीने पहले विरोध जताया था लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन


मजार के अल्लामान ने कहा कि गंदगी और दुर्गंध के कारण खासी परेशानी होती। वार्ड चार के छंगे ने बताया कि कचरे के ढेर में मवेशियों का जमावड़ा रहता है। ये मवेशी अक्सर कचरा सड़क तक फैला देते हैं। मेवाती मोहल्ला निवासी यूसुफ ने बताया कि दुर्गंध के कारण धार्मिक स्थल पर बैठना मुश्किल है। मेवाती मोहाल निवासी बाबू खां ने कहा कि सरकार साफ सफाई के लिए पूरे देश में अभियान चला रही है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मुस्तकीम ने कहा कि गंध के कारण घर में रहना मुश्किल हो रहा है। शाहरून ने बताया कि कूड़ा जलाने से उठने वाले धुएं से मोहल्ले के लोगों में आंखों में जलन व खुजली की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार ने कहा कि प्लाट में अस्थायी तौर पर वहां कूड़ा जमा किया जा रहा है। कूड़े को जलाने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो रोक लगवाई जाएगी। कूड़ा जलाने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

कूड़े के ढ़ेरों में अक्सर ही छुट्टा पशुओं का डेरा बना रहता है। यह प्लास्टिक कचरे के साथ ही अन्य गंदगी को निगल रहे हैं। इससे इनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भगवान सिंह की माने तो पशु के पॉलिथीन निगलने से उसकी मौत तक हो सकती है। अन्य कचरे से दस्त, फीवर आदि बीमारी पशुओं में होना स्वाभाविक है।

प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने कहा कि अकबरपुर नगर पंचायत में कूड़ा जलने की जानकारी नहीं है, कूड़ा जलाने गलत है। जानकारी कर नगर पंचायत ईओ को नोटिस जारी किया जाएगा। अगर कूड़ा जलाने का मामला सही पाया गया तो नगर पंचायत पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।



बीमारियां फैला रहा शहर का कचरा
अकबरपुर-रूरा मार्ग पर निजी प्लाट में कूड़ा डंप कर लगा दी जाती है आग
क्रासर
44 हजार से अधिक है अकबरपुर की आबादी
2 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिनिधि नगर से निकलता है
60 मीट्रिक टन पहुंचता है महीने भर के कूड़े का औसत
फोटो संख्या 25एकेबीपी01- अकबरपुर रूरा मार्ग पर निजी प्लाट में जलते कूड़े के ढ़ेर
फोटो संख्या 25एकेबीपी03- अल्लामान
फोटो संख्या 25एकेबीपी04- छंगे
फोटो संख्या 25एकेबीपी05- यूसुफ
फोटो संख्या 25एकेबीपी06- बाबू खान
फोटो संख्या 25एकेबीपी07- मुस्तकीम
फोटो संख्या 25एकेबीपी08- शहरून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed