फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गड्ढों में तब्दील हो गई चार किमी सड़क

गड्ढों में तब्दील हो गई चार किमी सड़क

Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हो गई चार किमी सड़क

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रूरा। रूरा से मिंडाकुआं को जाने वाली सड़क का रूरा से रामपुर तक तक का चार किलोमीटर हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया है। गुटैहा गांव के सामने सड़क पर ही तालाब जैसा गड्ढा हो गया है। इसी रोड से 30 से अधिक गांव के लोगों को रोज रूरा बाजार आना जाना होता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने और रात में यात्रा करते समय यात्री गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।

रूरा निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि यही मिंडाकुआं व रसूलाबाद को भी जाती है। इससे ज्यादातर वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। गड्ढा मुक्त अभियान में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सड़क पर महज लीपापोती की थी, इससे कुछ ही महीने में फिर गड्ढे हो गए। बनीपारा के पुतुआ तिवारी ने बताय कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन सड़क ठीक नहीं कराई गर्ठ।
विज्ञापन


गुटैहा के अजय प्रताप ने कहा कि गांव में घरों का पानी सड़क पर भरता है, इससे सड़क उखड़ जाती है। बस्तियों में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक कराई जानी चाहिए बनीपारा निवासी बउआ त्रिवेदी ने कहा कि रूरा से बनीपारा दस मिनट का रास्ता है लेकिन आधे घंटे का समय लगता है। उनका कहना था कि गड्ढा मुक्त करने में ईंटों के टुकड़े डाले गए थे, जिससे हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रसूलाबाद से मुख्यालय व जिला अस्पताल आने के लिए भी यही प्रमुख मार्ग है, लेकिन जर्जर मार्ग से बचने के लिए लोग लंबी दूरी तय कर झींझक से गुजरने को मजबूर होते है। ग्रामीणों के मुताबिक बनीपारा गांव के पौराणिक बाणेश्वर धाम मन्दिर में शिवरात्रि के पर्व पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का इसी मार्ग से आवागमन होगा जिसको लेकर प्रशासन ने न तो सड़क मार्ग दुरूस्त कराने की पहल की है और न ही कोई आश्वासन दिया है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरके यादव ने बताया कि रूरा से 3.5 किमी. तक सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।




गड्ढों में तब्दील हो गई चार किमी सड़क
रूरा के आसपास के लोगों को बाजार आने में दिक्कत
क्रासर
गड्ढों में गिरकर अक्सर चुटहिल हो जाते हैं राहगीर

फोटो संख्या 23एकेबीपी01- इस तरह खस्ताहाल है रूरा बनीपारा रोड।
फोटो संख्या 23एकेबीपी02- पुतुआ तिवारी।
फोटो संख्या 23एकेबीपी03- बउआ त्रिवेदी।
फोटो संख्या 23एकेबीपी04- अजय प्रताप।
फोटो संख्या 23एकेबीपी05- सत्यवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed