फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदला गया

परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदला गया

Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदला गया

विज्ञापन
अमर उजाला
कानपुर देहात। स्कूल प्रबंधक के घर पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका हल करने का मामला सामने आने पर डीआईओएस ने रायपुर कुकहट स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदल दिया है। केंद्र पर राजकीय स्कूलों का स्टाफ लगाकर आगे की परीक्षा संचालित की जाएगी। केंद्र को काली सूची में डालने के लिए डीआईओएस ने यूपी बोर्ड से संस्तुति भी कर दी है। शनिवार को पुलिस के पहरे और अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा हुई।

पुलिस ने शुक्रवार को शाम पाली में स्कूल प्रबंधक धीरेश कुशवाहा के घर पर स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का पर्चा हल करते पकड़ा था। शिक्षक के पास से दो कॉपियां, मोबाइल फोन व नकली सामग्री मिली थी। परीक्षा केंद्र से दूसरा शिक्षक मोबाइल से प्रश्नपत्र देकर प्रश्न बता रहा था। घर पर नकल सामग्री के साथ स्कूल का चपरासी फूलचंद्र भी दबोच गया था। डीआईओएस ने शिक्षक, चपरासी के अलावा स्कूल प्रबंधक, केंद्र व्यवस्थापक जीतेंद्र सिंह, कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र तिवारी के खिलाफ भी नकल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



डीआईओएस ने देवराहट राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामगोपाल पाल को केंद्र व्यवस्थापक व बलवीर सिंह को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। पुराने स्टाफ को हटाकर राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को डीआईओएस की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोले गए, अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। डीआईओएस अरविंद द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति यूपी बोर्ड से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद के सभी 82 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्टे्रटों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि शिथिलता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए गोपनीय सूचनाओं की जानकारी विभाग तक प्रेषित करने के लिए एलआईयू को एलर्ट कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के अलावा आसपास के दुकानों व घरों पर निगरानी के साथ ही सूचनाएं एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।


राजपुर के पं. दीनदयाल इंटर कालेज में बरौली के राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल कुमार को पर्यवेक्षक ड्यूटी पर लगाया गया है। वहीं जनता इंटर कालेज उमर पुर में सचल दल प्रभारी राजकीय विद्यालय जैसलपुर के प्रधानाध्यापक डीके द्विेदी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें सात शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। जिसपर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से तत्काल नदारद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।


शनिवार को सुबह की पाली में संपंन हुई हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 28829 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें परीक्षा में 25276 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 3553 नदारद रहे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में आधा दर्जन से अधिक सचल दल केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे। वहीं उप शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्या ने माती, मोहम्मदपुर व पुखरायां केंद्रों का निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।



परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ बदला गया
स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में नए व्यवस्थापक, सह व्यवस्थापक लगाए गए
क्रासर
शुक्रवार को प्रबंधक के घर पेपर हल करते पकड़ा गया था शिक्षक
डीआईओएस ने केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति भी की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed