{"_id":"5c65bb91bdec224e211357dd","slug":"15501711328-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला धोखा तो सद्भावना की राह पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में मिला धोखा तो सद्भावना की राह पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह गौरव
कानपुर देहात। कर्नाटक के हासन निवासी नागराज गौड़ा को प्यार में मिला धोखा तो वह साइकिल से दुनियां को सर्व धर्म समभाव का संदेश देने निकल पड़े।
नागराज गौड़ा ने बताया कि उनकी पास घर न होने के कारण प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे उन्हें झटका को लगा लेकिन खुद को टूटने नहीं दिया। गुरुवार को अकबरपुर पहुंचे गौड़ा ने बताया कि उन्होंने शादी न करने का फैसला किया और समाज एकता का संदेश देने साइकिल से निकल पड़े। 3 दिसबंर 2017 को मुबंई से यात्रा की शुरुआत की।
राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, विश्व शांति, सर्वधर्म समभाव, हरियाली बढ़ाओ और पानी बचाओ का संदेश लेकर प्रतिदिन 80 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। रात होने पर आश्रम, मंदिरों या ढाबे पर विश्राम करते हैं। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। रास्ते मेें लोग हौसला बढ़ाते हैं। बताया कि अब मध्यप्रदेश जाएंगे।
विज्ञापन
पानी और पेड़ बचाने का संदेश लेकर निकले नागराज
दिसंबर 2017 में शुरू की थी यात्रा, सात प्रदेश को भ्रमण कर यूपी पहुंचे
फोटो संख्या-14 एकेबीपी-अकबरपुर में साइकिल यात्रा के दौरान नागराज गौड़ा