{"_id":"5c65b979bdec2273ad00c4b0","slug":"15501705965-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बिगड़ने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बिगड़ने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। तेज हवाओं के साथ जनपद के कुछ स्थानों पर गुरुवार को हुई बूंदाबांदी और आसपास के जिलों में गिरे ओलों ने किसानों की धड़कने बढ़ा दी हैं। अगर अब तेज बारिश होते है तो आलू के साथ तिलहन व दलहन समेत सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
गुरुवार सुबह फिर मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पर बादल छा गए, दोपहर तक सूरज और बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और कुछ में हल्की बारिश हुई। बादलों और बारिश के कारण सर्दी भी बढ़ गई। बारिश होने से किसान की चिंता बढ़ गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से आलू, टमाटर समेत सब्जी फसलों को नुकसान होगा। चना, अरहर और सरसों फसल के फूल भी गिरने से उपज घटेगी। अगर ओला वृष्टि हुई तो भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने से किसान परेशान
दिन भर छाए रहे बादल, कुछ हिस्सों में हुई बारिश