{"_id":"5c59e2b5bdec224df422d9ae","slug":"15493947255-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंकदरा के फुटपाथों पर भी कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंकदरा के फुटपाथों पर भी कब्जे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरा। जिले के अन्य कस्बों की तरह सिकंदरा में भी फुटपाथों पर दुकानदार कब्जा जगाए हैं। फुटपाथों पर अतिक्रमण और संदलपुर को जाने वाली रोड पर गड्ढे होने से जाम लगा रहता है। जाम में फंसकर इससे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
कस्बे के विनोद कटियार, मनोज कटियार, शिवकुमार कटियार ने बताया कि पटेल चौक के आसपास फुटपाथ पर दुकानदार कब्जा जमाए हैं। इस कारण संदलपुर रोड पर जाम लगता है। इस रौड पर बैंक होने से लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। हरिहरपुर की ओर जाने वाली रोड व मुगलरोड के फुटपाथों पर भी दुकानें लगती हैं।
इन दुकानों के ग्राहक सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। फुटपाथ व आधी सड़क घिरी रहने से इस रोड पर भी जाम लगा रहता है। डग्गमार वाहन सड़क पर ही सवारियां भी भरते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगर पंचायत की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। कस्बा मे बुधवार, सोमवार, शुक्रवार को बाजार में जाम का लग जाता है। सीएचसी की ओर जाने वाली पुरानी मुगलरोड पर सब्जी दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही दुकानें लगा लेने के कारण एंबुलेंस चालकों को सीएचसी आने जाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत की अध्यक्ष मुन्नी बेगम ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिंकदरा के फुटपाथों पर भी कब्जे
सड़कों पर वाहन खड़ा होने से दिन भर लगता जाम
फोटो संख्या 05एकेबीपी04- सिकंदरा में फुटपाथ पर सजी दुकानें
फोटो संख्या 05एकेबीपी05- दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े वाहन