फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फुटपाथ पर दुकानें सजने से लगता जाम

फुटपाथ पर दुकानें सजने से लगता जाम

Tue, 05 Feb 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ पर दुकानें सजने से लगता जाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। कस्बे में सीएचसी एवं तहसील मुख्यालय के निकट फुटपाथ पर दुकानें लगने और सड़कों पर वाहन खड़े होने से मुख्यमार्ग पर जाम जाम लगा रहता है। इससे पैदल राहगीरों तक का निलकना मुश्किल हो रहा। जिससे जाम में कई बार एंबुलेंस फंसने से मरीजों की जान पर बन आती है।


सर्वेश कुमार, प्रेमनाराया सचान, हरिओम बाथम, गोविंदसिंह ने बताया कि मौहरदेवी मंदिर से पुलिस चौकी के मध्य मुख्यमार्ग के किनारे जूते-चप्पल, ऊनी वस्त्रों और होजरी की दुकानें लगती हैं। इनमें खरीदारी करने आए ग्राहक वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। ठेले वाले सड़क पर रेंग-रेंगकर दुकानदारी करके ट्रैफिक धीमा करते हैं। दुकान में गोदाम और फुटपाथ पर दुकान सजना राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। कई दुकानदार तो रोजाना फुटपाथ पर शोरूम व्यवस्थित कर वस्तुएं सजा रहे।
विज्ञापन


बीच-बीच में आड़े तिरछा खडे़ लक्जरी वाहन एवं फुटपाथ की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से जाम की समस्या और भी बदहाल होती है। जेएसए चालक भी मौका के फायदा उठाकर सवारियां उठाने के लिए चौराहों के अगल-बगल खड़े होकर समस्या को गंभीर कर देते हैं। जब तक सवारियां से जेएसए भर नहीं जाता तब तक टस से मस नहीं होते है। जिस पर पुलिस प्रशासन भी अनदेखी कर रहा। नगरपालिका की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। लेकिन कारगर नहीं हुई। दुकानदार निर्भय होकर अतिक्रमण कर रहे हैं। बुधवार व शनिवार की साप्ताहिक बाजारों पर जाम दृश्य देखते ही बनता है। गत बुधवार को जाम में एंबुलेंस फंसने से कई मरीजों को देर से इलाज मिला था। सीएचसी के चिकित्सक डा.गोविंद प्रसाद ने बताया कि फुटपाथ भरे रहने से लोगों को सड़क पर गाड़ियां खड़ी करनी पड़त हैं। जिससे सीएचसी के पास में जाम लगता रहता है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सत्यप्रकाश संखवार ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोगनीपुर से मूसानगर की ओर जा रहे एक डंपर का सबेरे करीब 8 बजे भोगनीपुर रेलवे क्रासिंग के ब्रेकर से गुल्ला टूट गया। जिससे हलधरपुर गांव के सामने से नोनापुर मोड़ तक वाहनों की कतारें लग गई। इधर रेलवे क्रासिंग से भोगनीपुर चौराहे तक वाहन फंस जाने से करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने वनवे करके वाहन निकलवाए। भोगनीपुर रेलवे क्रासिंग के गेट मैन कमलेश यादव ने बताया कि डंपर ओवरलोड होने के कारण गुल्ला टूट गया था। दो घंटे बाद गुल्ला बदलने पर डंपर रवाना हुआ। इस दौरान वनवे करके वाहनों को निकाला गया।



फुटपाथ पर दुकानें सजने से लगता जाम
पुखरायां में जाम की समस्या बन गई नासूर
पैदल राहगीरों तक का निकलना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed