{"_id":"5c1a8809bdec2256d14f3864","slug":"151545242633-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल पर झूठा आरोप लगा रहे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल पर झूठा आरोप लगा रहे राहुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल पर झूठा आरोप लगा रहे राहुल
अमर उजाला फोटो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने राफेल विमान खरीद मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। जिसमेें आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया है। इस मामले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बुधवार को मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय से भाजपा के कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर के ट्रैफिक चौराहे से होकर पटेल तिराहे फिर तहसील परिसर तक पहुंचा। कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा है राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन व निराधार आरोप लगाया है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आनंद शुक्ला, चित्रकूट विधानसभा प्रभारी अर्जुन शुक्ला, दिनेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि नीरज गर्ग, भागवत त्रिपाठी,उपाध्यक्ष देव त्रिपाठी, अंजू वर्मा, शिवाकांत द्विवेदी, राजेश जायसवाल, लवकुश चतुर्वेदी, हरिओम मौजूद हैं।