{"_id":"5b620fe24f1c1b9b3e8b49c1","slug":"151533153250-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई पट्टी काटने से रोका तो किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई पट्टी काटने से रोका तो किया पथराव
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। मूसलाधार बारिश से मैथा तहसील के कई गांव में जलभराव है। जल निकासी का प्रबंध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को हवाई पट्टी काटकर जलनिकासी का प्रबंध करना शुरू किया। जानकारी लगते ही एसडीएम पहुंचे और ग्रामीणों को रोका। इसी बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। जिससे दो होमगार्ड व एक पुलिस कर्मी घायल हो गए।
दो दिन पहले रायपुर में ग्रामीण पानी निकलवाने की मांग को लेकर जाम लगा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी सुन नहीं रहे। बुधवार की सुबह एसडीएम रामशिरोमणि के निरीक्षण में ग्रामीण हवाई पट्टी काटते मिले। उन्होंने मना किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे। हेलमेट लगाए होने की वजह से उन्हें चोटें नहीं आई। एसडीएम ने पुलिस बल की मांग की।
ग्रामीणों ने शिवली-रसूलाबाद रोड पर औरंगाबाद गांव के सामने जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस बल पर पथराव कर दिया। तीन घंटे तक रसूलाबाद मार्ग पर बाधित रहा। शिवली इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंहए रसूलाबाद इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह क्यूआरटी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। सीओ रामकृष्ण ने ग्रामीणों को समझाया वहीं उपद्रव करने वालों को खदेड़ा गया। कोतवाल शिवली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड जयकरन और विनोद सिपाही राममोहन पथराव में घायल हो गए हैं। पुलिस ने टूटी हुई तीन बाइकें कब्जे में ली हैं।