{"_id":"5b3fbf904f1c1b10278b4e9e","slug":"151530904464-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गुल हुई बिजली
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में कई मुहल्लों में लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया। धरपकड़ में टीम के अधिकारियों और उपभोक्ताओं में झड़प भी हुई। बात यहां तक बढ़ गई कि टीम को मौके पर ही पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस आने के बाद हालात सामान्य हुए। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय ने बिजली चोरी करने पर 57 लोगों के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
अधिशासी अभियंता की अगुवाई में टीम ने शहर के पठान मुहल्ला, लाला बाजार, पीरनपुर और मसवानी मुहल्ले में छानबीन की। टीम ने इन मुहल्लों में 45 लोगों को कटिया लगाए पकड़ लिया। बारह ऐसे भी उपभोक्ता मिले जो एक कनेक्शन पर दो फीडरों से लाइन जोड़े थे। इसी क्रम में राधानगर क्षेत्र में साढ़े तीन लाख की बकायेदारी पर 12
व्यावसायिक कनेक्शन, साढ़े आठ लाख की बकायेदारी पर 25 घरेलू कनेक्शन, पांच लाख की बकायेदारी पर तीन आटा चक्की, चार लाख की बकायेदारी पर एक कोल्ड स्टोर का कनेक्शन काट दिया। एसडीओ मलवां फूलचंद्र ने बताया कि अन्य इलाकों में 25 लाख के बकाया पर छह औद्योगिक कनेक्शन और डेढ़ लाख बकाये पर तीन पेट्रोल पंप की बिजली काट दी। इस तरह 57 लोगों पर एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पंाडेय ने बताया कि जिले में मीटर से छेड़छाड़ करने वाला गिरोह सक्रिय है। जिसे पकड़वाने के लिए एसटीएफ की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरोह का साथ देने वाले विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल
शहर के दर्जनों मोहल्लों में बिजली विभाग की टीम ने मारे छापे, बिजली चोरी व बकाएदारी में 57 पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो