फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान: विद्यासागर

हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान: विद्यासागर

Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान: विद्यासागर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से व मां पूर्णा जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को नगर के रसखान प्रेक्षागृह में अवधी बिरहा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मुख्य अतिथि व फरुखाबाद के कायमगंज विधायक अमर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति स्वाभिमान की परिचायक है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति श्रेष्ठतम संस्कृति है। इसे बचाने और जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी को साझा दायित्व निभाना पड़ेगा।
विज्ञापन


लखनऊ विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री संजय शुक्ला का कहना था कि अवधी, ब्रज व भोजपुरी बोलियां हमारी संस्कृति का अंग हैं। ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए। इसके बाद संतोष एंड पार्टी द्वारा बिरहा गीत, अवधी लोकगीत व अवधी लोकनृत्य समेत अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व संस्था प्रबंधक नीरज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, आरडी शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सरस्वती सदन के मंत्री मनीष शुक्ला ने किया। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, फलेश बाजपेई, मनोज सिंह, आरके चौरसिया, नूर आलम, मोहम्मद अरशद, केके मिश्रा, पारुल दीक्षित, अतुल चतुर्वेदी, गांगेश पाठक, नीरज तिवारी, संदीप सिंह, अजय, अशोक पाठक, पीके वर्मा व रामऔतार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रसखान प्रेक्षागृह में हुआ अवधी बिरहा प्रदर्शन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed