{"_id":"5a8b10684f1c1b462c8b8dc6","slug":"151519063144-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने ले ली टूरिस्ट की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने ले ली टूरिस्ट की जान
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर के राधानगर चौराहे के पास जाम ने सोमवार को एक बस टूरिस्ट की जान ले ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और समय से उन्हें उपचार नहीं मिल सका। फूड कारपोरेशन आफ इंडिया से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव साथी टूरिस्टों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार शाम को इलाहाबाद संगम में किया गया।
पोस्टमार्टम हाउस में साथी टूरिस्ट मुंबई के ही रहने वाले शशिकांत पाठक ने बताया कि तीर्थ स्थान भ्रमण के लिए बस से 55 यात्रियों का टूर छह फरवरी को मुंबई से निकला था। उनके साथ बी-404 शांतीनाथ दर्शन सीएचएसएलटी रोड दहिमर रेलवे क्रासिंग मुंबई निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी किशोर (69) भी थे। बताया कि बिहार के गया, जगन्नाथपुरी, अयोध्या से प्रयाग घूमने के बाद वह लोग रविवार शाम लगभग आठ बजे फतेहपुर होकर चित्रकूट जा रहे थे।
देवीगंज ओवरब्रिज से लेकर राधानगर चौराहे तक कई बारातें निकल रही थीं। इन्हीं के बीच उनकी बस फंसी थी, तभी अचानक सेवानिवृत्त अधिकारी को दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन सड़क जाम होने के कारण एंबुलेंस पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। एंबुलेंस से वह अधिकारी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के कोई बेटा नहीं है। दो बेटियां रोशनी और किरन अपनी ससुराल में हैं। सूचना दी गई है।