फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जाम लगाया

जाम लगाया

Wed, 14 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नाला सफाई न होने से सोमवार को हुई बारिश में हुए जलभराव पर दूसरे दिन बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा यातायात पूरी तरह बाधित रहा। वाहनचालकों और राहगीरों को भारी असुविधा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट समेत नगर पालिका अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।


कालूकुआं में ओवरब्रिज के पास बारिश में जलभराव की समस्या काफी दिनों से बरकरार है। यहां के नाले की सफाई न होने से घरों तक पानी भर गया है। ढाई वर्ष पूर्व इसी नाले में डूबकर स्थानीय नागरिक की मौत हो चुकी है। सोमवार की रात बारिश से यहां फिर जल भराव हो गया। मंगलवार को स्थानीय बाशिंदों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बांदा आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को ज्ञापन भी दिया। लेकिन सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। इस पर बुधवार को उत्तेजित बाशिंदों ने बांदा-टांडा हाइवे पर ओवरब्रिज के पास सड़क पर व्यवधान खड़े कर जाम लगा दिया। आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी और तहसीलदार अवधेश निगम, सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन सहित कालूकुआं चौकी इंचार्ज अशोक निगम ने मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को फोन पर फटकार लगाई और तत्काल नाला सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म किया। मोहल्ले के युगल किशोर, सुरेश कुमार, अतुल तिवारी, रमाकांत, कामता प्रसाद, संतोष, मालती देवी, पार्वती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जलभराव से नाराज लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम
-सोमवार की बारिश से बस्ती में जलभराव
-सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर शांत हुए नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed