फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फर्रुखाबाद- दस लाख की शराब पकड़ी, सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद- दस लाख की शराब पकड़ी, सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद- दस लाख की शराब पकड़ी, सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पुलिस ने कसबे के रामलीला मैदान के पास किराए के मकान में आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री के नाम से चल रहा अवैध शराब का गोरखधंधा पकड़ लिया। बुधवार को मारे गए छापे में मौके पर भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब, शराब बनाने का सामान, केमिकल, होलोग्राम, पैकिंग मशीन आदि बरामद हुए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब व केमिकल की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है। बरामद शराब आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ निवासी तारिक महमूद पूर्व माध्यमिक स्कूल अलाउद्दीनपुर में शिक्षक हैं। तारिक महमूद का एक मकान कमालगंज के रामलीला मैदान के पास भी है। करीब तीन महीने पहले उन्होंने यह मकान कमालगंज निवासी राकेश दिवाकर को दिया था। राकेश सपा अनुसूचित जाति महासभा का जिलाध्यक्ष है। बुधवार को पुलिस को तारिक के रामलीला मैदान वाले मकान में अवैध शराब बनने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मकान पर छापा मारा तो 53 पेटी में 2385 देशी शराब के पौव्वा, सात पेटी में अंग्रेजी शराब की 56 बोतलें, एक हजार खाली पौव्वा, 2500 ढक्कन, 250 लीटर शराब बनाने वाला केमिकल, 29 खाली केन, एक खाली ड्रम, पैकिंग मशीन, होलोग्राम सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। मौके पर नमन वर्मा उर्फ आशू निवासी शास्त्री नगर कमालगंज और मडैयन निवासी सर्वेश पाल को गिरफ्तार किया गया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बरामद शराब व केमिकल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


नमन और सर्वेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने राकेश दिवाकर को उसकी ट्रेवलिंग एजेंसी से गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सीओ शकील अहमद, आबकारी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व अन्य अधिकारी भी थाने पहुंचे। एएसपी ने बताया कि राकेश दिवाकर, नमन वर्मा और सर्वेश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, सपा अध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी का कहना है कि वह अपने स्तर पर मामले की जांच कराएंगे। दोष सिद्ध होने पर सपा नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि पुलिस ने राजनीतिक कारणों से सर्वेश पाल को घसीटा होगा तो न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस लाख की शराब पकड़ी, सपाई समेत तीन गिरफ्तार
क्रासर-
फर्रुखाबाद के कमालगंज में आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री के नाम से चल रहा था गोरखधंधा
सपा अनुसूचित जाति महासभा के जिलाध्यक्ष ने किराए पर लिया था मकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed