{"_id":"6aee3009945a2575260f92e2","slug":"1507-self-help-groups-have-been-formed-now-the-emphasis-is-on-opening-accounts-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151710-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 1507 स्वयं सहायता समूहों का हुआ गठन, अब खाता खुलवाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 1507 स्वयं सहायता समूहों का हुआ गठन, अब खाता खुलवाने पर जोर
Sat, 07 Nov 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रक्रिया तेज है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 1507 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। अब विभाग का जोर इन नवगठित समूहों के बैंक खाते खुलवाने पर है, ताकि उनका विधिवत संचालन शुरू कराया जा सके।
समूहों के बैंक खाते खुलने से महिलाओं को बचत और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में आसानी होगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बैंक ऋण उपलब्ध कराने और स्वरोजगार शुरू कराने का रास्ता भी साफ होगा। विभागीय स्तर पर समूहों के खाते खुलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। एनआरएलएम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे समूहों में संगठित कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
इसके तहत महिलाएं आपसी बचत से पूंजी जुटाती हैं और बैंक ऋण की मदद से रोजगार शुरू करती हैं। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। विभाग का मानना है कि समूहों के खाते खुलने और संचालन शुरू होने से महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ने के साथ ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
..............
बयान.....
लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में समूहों का गठन किया जा रहा है। अब तक गठित समूहों के खाते खुलवाए जा रहे हैं, ताकि उनसे जुड़ी महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकें। - अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम