{"_id":"59988fd94f1c1b120e8b4732","slug":"15031705411319-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अगस्त - पुखरायां (तीसरी फाइल):","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अगस्त - पुखरायां (तीसरी फाइल):
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदलपुर। विकासखंड क्षेत्र के धन्जूपुरवा के एक व्यक्ति ने मिठाई की दुकानदार पर केरोसिन मिले लड्डू बेचने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की गई है। संदलपुर क्षेत्र के धन्जूपुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनके बच्चे मुकुट सिंह इंटर कॉलेज हिसावां में पढ़ रहे हैं। गत 15 अगस्त के दिन आयोजित समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति की ओर मिष्ठान वितरण कराया गया। कस्बे के एक मिष्ठान भंडार से लड्डू मंगाए थे। बच्चे घर पर लड्डू लेकर आए तो उनमें मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।
केरोसिन मिले लड्डू बेचने का आरोप