फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   150 villages lost electricity for nine hours due to fault

Kanpur News: फाल्ट से नौ घंटे गुल रहीं 150 गांवों की बिजली

Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
150 villages lost electricity for nine hours due to fault
इकदिल। 33 केवीए की लाइन में गुरुवार को सुबह करीब आठ फाल्ट होने से इकदिल और मानिकपुर मोहन सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम करीब पांच बजे विभाग फाल्ट ठीक कर सका। इसके बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह आठ बजे कुड़रिया गांव के पास 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया। सुबह बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसके चलते लोगों को जरूरत का पानी भी नहीं मिल सका। घरों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित रहे। घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। पंखे न चलने से गर्मी से बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली न होने से से कस्बे का बाजार भी प्रभावित रहा। सराफ गोविंद सोनी ने बताया कि बिजली न होने की वजह से व्यापार भी प्रभावित रहा। कस्बे के लोगों का कहना इससे पहले भी लाइन में फाल्ट हो चुका है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब से भरथना से सबस्टेशनों को जोड़ा गया है, फाल्ट की समस्या हो रही है। होली के दिन भी 15 घंटे कस्बे की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई थी। एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि भरथना से आई 33 केवीए की लाइन में कुड़रिया गांव के पास फाल्ट हो गया था। इंसुलेटर को बदलकर सप्लाई को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed