{"_id":"6924be142ba588a32d011846","slug":"150-samples-will-be-taken-from-tomorrow-under-strict-surveillance-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134524-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कड़ी निगरानी के बीच कल से लिए जाएंगे 150 लोगों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कड़ी निगरानी के बीच कल से लिए जाएंगे 150 लोगों के नमूने
Tue, 25 Nov 2025 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम की वजह से भूजल दूषित हो चुका है। इससे जुड़े मजरे व पास के गांव उमरन में रहने वाले लोगों के शरीर में क्रोमियम की मात्रा के लिए जांच की जा रही है। लोगों के टाल-मटोली करने पर स्वास्थ्य विभाग सख्त हुआ है। बुधवार से 12 सदस्यीय टीम कड़ी निगरानी में 150 लोगाें के रक्त व यूरिन के नमूने लेगी।
खानचंद्रपुर, उमरन व इनसे जुड़े मजरों की करीब सात हजार आबादी है। एनजीटी ने प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों के रक्त की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 नवंबर से 150 नए लोगों के शरीर में क्रोमियम व मर्करी जैसे तत्वों की जांच के लिए सैंपल लिए जाने हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि नमूने लेने के लिए 12 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें तीन डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, तीन एलटी व पांच पैरा मेडिकल कर्मियों को शामिल किया गया है। सैंपलिंग करने वाली टीम को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
टीम लोगों का औचक सैंपल लेगी। इसके साथ ही लोगों में त्वचा, पेट व अन्य बीमारियों की भी जानकारी जुटाएगी। बता दें कि क्रोमियम का बढ़ते असर को ध्यान में रखते हुए एनजीटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसपर विभाग की ओर से 29 व 30 अक्तूबर को 102 लोगों के रक्त व यूरिन के नमूने लिए थे। जिन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से सभी लोगों के अंदर मानक से अधिक क्रोमियम पाया गया था। इससे पहले भी खानचंद्रपुर के 157 लोगों में मानक से अधिक क्रोमियम मिल चुका है।
विज्ञापन
..............
किडनी व लीवर की भी हो रही जांच
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि खानचंद्रपुर व उमरन में बढ़े क्रोमियम का लोगों के शरीर पर असर होने के कोई भी लक्षण देखने को नहीं मिल रहे हैं। कहीं क्रोमियम लोगों के किडनी, लिवर आदि पर असर तो नहीं डाल रहा है। इसके लिए लोगों की क्रोमियम व मर्करी के साथ किडनी व लीवर फंक्शन टेस्ट भी करवाया जा रहा है।
.................
जांच है जरूरी, अफवाहों को करें नजर अंदाज
खानचंद्र व उमरन के लोग पूर्व में क्रोमियम की जांच के लिए नमूने लेने पहुंचने वाली टीम का पूर्ण रूप से सहयोग नहीं किया था। इसके चलते टीम को नमूने लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार स्वास्थ्य अधिकारियों ने ईओ नगर पंचायत रनियां, बीडीओ सरवनखेड़ा, व पुलिस से लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग मांगा है। सरवनखेड़ा के प्रभारी बीडीओ विमल सचान ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक के कर्मी स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने कहा कि लोगों को क्रोमियम की जांच करवाना आवश्यक है। जांच से ही पता चल सकता है कि आपके शरीर में मानक से अधिक क्रोमियम है या नहीं। जांच के आधार पर डॉक्टर आपकी निगरानी आसानी से कर सकेगा और भविष्य में क्रोमियम से होने वाले खतरे से भी बचाव कर सकेगा।