{"_id":"5ddffe2d8ebc3e5496155653","slug":"150-people-suffering-dengue-in-13-days-five-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: 13 दिन में 150 लोगों को डेंगू, पांच की मौत, चिकित्सा विवि की रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: 13 दिन में 150 लोगों को डेंगू, पांच की मौत, चिकित्सा विवि की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से अस्पताल फुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के सैफई चिकित्सा विवि में पिछले 13 दिन में 150 बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसमें 71 मरीज जिले के हैं। पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या चार सौ के आंकडे़ को पार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को भी एक मरीज में प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि 16 नवंबर से 28 नवंबर तक जिन बुखार के मरीजों के खून की जांच की गई, उनमें 150 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 71 मरीज इटावा जिले के हैं। इन 13 दिनों में डेंगू पीड़ित पांच लोगों की मौत हुई, जिसमें तीन मरीज इटावा जिले के रहने वाले थे।
डॉ. आदेश ने बताया कि सर्दी शुरू होने के बावजूद डेंगू के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। ये स्थिति चिंताजनक है। इससे पहले पहली सितंबर से 15 नवंबर तक चिकित्सा विवि में 634 बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इन मरीजों में 294 इटावा के थे।
विज्ञापन
15 नवंबर तक चिकित्सा विवि में डेंगू से 18 मरीजों की मौत हुई थी, जिसमें आठ जिले के थे। वहीं जिले के पचास से ज्यादा मरीजों में डेंगू की पुष्टि आगरा, कानपुर और ग्वालियर के अस्पतालों में हुई हैं। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में गुरुवार को 19 बुखार के मरीजों ने जांच कराई। इसमें सिविल लाइन निवासी सुधा चौधरी में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। पिछले चार दिनों में पैथोलॉजी में आठ मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिल चुके हैं।