फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 villages without electricity for ten days Chaubepur

चौबेपुर के 15 गांवों में दस दिन से बिजली नहीं

Fri, 03 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
15 villages without electricity for ten days Chaubepur
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर (बिल्हौर)। 10 दिन पहले आए आंधी-तूफान के चलते बाधित विद्युत आपूर्ति दुरुस्त न हो पाने से जीटी रोड स्थित तातियागंज सहित 15 गांव अभी तक अंधेरे में डूबे हैं। पेयजल संकट भी है। क्षेत्रीय लोगों ने 24 घंटे में आपूर्ति बहाल न होने पर अधिकारियों का घेराव और सबस्टेशन पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

23 मई को आई आंधी से कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। मरम्मत काम में ढिलाई के कारण क्षेत्र के तातियागंज, गढ़ेवा, महाराजपुर, रिक्खीपुरवा, जिंदापुरवा, तरी, बेहटा, दुर्गापुर, घनश्यामपुर, घाघपुर, उदेतपुर, रामपुर और ईश्वरीपुरवा आदि गांवों की आपूर्ति 10 दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी। तातियागंज गांव के संजय, रामराज, अमित, श्यामबाबू गढ़ेवा के राजन सिंह, रिक्खीपुरवा के चंद्रपाल, महाराजपुर के संतोष कुशवाहा और जिंदापुरवा के विश्वनाथ आदि ने बताया कि टूटे पोल और तार सही किए जा रहे हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, ऐसे में बिजली न मिल पाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। अधिशाषी अभियंता विद्युत सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि टूटे-खंभों और तारों की मरम्मत कराई जा चुकी हैं, देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। 
विज्ञापन

इन इलाकों में रही दिक्कत
गोविंद नगर विद्युत कालोनी में बुधवार रात को 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग रात भर बिना बिजली के रहे। सुबह नौ बजे यहां बिजली आपूर्ति बहाल हुई। माल रोड और म्योर मिल नंबर वन सबस्टेशन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक मरम्मत और फॉल्ट के नाम पर बंद रखा गया। इससे परेड, साइकिल मार्केट, तलाक महल, बेकनगंज, दादामियां चौराहे पर बिजली गुल रही। चुन्नीगंज, नई सड़क, कर्नलगंज, बकरमंडी, सीसामऊ, बजरिया में दिन में चार घंटे बिजली गुल रही। हैलट, जल संस्थान, स्वरूप नगर, आर्य नगर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली मरम्मत के नाम पर बंद रखी गई। नवाबगंज क्षेत्र में दिन में पांच घंटे बिजली नहीं आई। बिजली घर, खलासी लाइन और तिलक नगर के आसपास में शाम साढे़े सात बजे अचानक गुल हो गई। विष्णुपुरी इलाके में एलटी लाइन टूटने से बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed