फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 thousand spectators will enjoy KPL at one time, KCA Chairman inspected the green park for KPL.

Kanpur News: एक बार में 15 हजार दर्शक लेंगे केपीएल का लुत्फ

Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
15 thousand spectators will enjoy KPL at one time, KCA Chairman inspected the green park for KPL.
कानपुर। देश की सबसे बड़ी शहरी लीग कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) को चार-चांद लगाने के लिए शुक्रवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गईं। दो मार्च से शुरू हो रही लीग के लिए स्टेडियम की साजो-सज्जा को लेकर आज केसीए चेयरमैन डाॅ. संजय कपूर ने ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुकाबले के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की तरह सजाया जाएगा। स्टेडियम में डबल साइड स्क्रीन लगाई जायेंगी। जो गैलरी प्रयोग नहीं की जा रही हैं, उन्हें पूरी तरह ढक के रखा जाएगा। शुक्रवार को डॉ.. संजय कपूर ने संबंधित अधिकारियों को फ्लड लाइट की टेस्टिंग और पवेलियन की लिफ्ट दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि रोजाना 15 हजार दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। मैच के दौरान कई तरह सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


केपीएल के साथ हुआ खिलाड़ियों का अनुबंध
केशवपुरम स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने अनुबंध साइन किए। इसमें मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर, टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर, गंगा बिठूर, कैंट स्पार्टंश और सीसामऊ सुपर किंग्स के ऑक्शन के माध्यम से लिए गए खिलाड़ी शामिल रहे। संचालन संजय तिवारी ने किया। इस मौके पर गौरव सेठी, नवीन मल्होत्रा, विनीत रुंगटा (सभी निदेशक), सचिन शुक्ला, कौशल कुमार सिंह, मनीष मल्होत्रा, अहमद अली खान, दिनेश कटियार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed