फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 new tests will be started in Halat Pathology

Kanpur News: हैलट पैथोलॉजी में शुरू होंगी 15 नई जांचें

Sun, 28 Sep 2025 08:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
15 new tests will be started in Halat Pathology
कानपुर। हैलट की 24 घंटे चलने वाली पैथोलॉजी में 15 जांचें और बढ़ाई जाएंगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पैथोलॉजी मेटरनिटी ब्लॉक में शिफ्ट होने के बाद काफी जगह मिल गई है। इससे अन्य मशीनों को लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी में जांच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की खरीद के लिए 20 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। डॉ. काला ने बताया कि रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक हो गई है। समिति ने 20 लाख रुपये फंड के संबंध में मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि पीएसए, सीरम फेरेटिन, पीटीवीटी, हार्मोनल असेस समेत 15 नई जांचें होने लगेंगी। अभी तक ये जांचें पैथोलॉजी में नहीं हो रही थीं। साथ ही ई-ऑफिस एक-दो महीने में शुरू करने की तैयारी है। इससे रोगी की पैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट ई-मेल या फोन पर भेजी जा सकेगी। डेडीकेटेड हेल्प डेस्क भी बनेगी। इससे रोगियों को विभिन्न जानकारी दिए जाने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed