{"_id":"6ac53a6b0d352b1f9a0385a5","slug":"15-lakh-swindled-under-pretext-of-securing-ayushman-blood-center-franchise-case-registered-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आयुष्मान ब्लड सेंटर की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दे 15 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आयुष्मान ब्लड सेंटर की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दे 15 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
हनुमंत विहार थाना
- फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार निवासी हैलट अस्पताल के कर्मचारी कप्तान सिंह जाटव ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि करीब दो साल पहले हैलट अस्पताल के आयुष्मान ब्लड बैंक में आने वाले राजस्थान के जयपुर स्थित गोपालपुरा बाईपास निवासी मनु अग्रवाल से मुलाकात हुई थी। उसने शहर में आयुष्मान ब्लड सेंटर की फ्रेंचाइजी दिलाने, सेंटर के खर्च सहित 80 हजार रुपये मासिक वेतन देने का भरोसा दिया। उसे 15 लाख रुपये दे दिए। फ्रेंचाइजी नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन