फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 insulators blew up in the rain, the city's electricity was cut off for eight hours

Kanpur News: बारिश में फुंके 15 इंसुलेटर, आठ घंटे गुल रही शहर की बिजली

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 insulators blew up in the rain, the city's electricity was cut off for eight hours
इटावा। बारिश और आंधी के बीच पेड़ गिरने से शहर में कहीं बिजली के तार टूटे तो कई जगह इंसुलेटर फुंक गए। इसके चलते मंगलवार रात आठ घंटे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। रात आठ बजे गई बिजली बुधवार तड़के चार बजे बहाल हो पाई। बिजली गिरने से 15 इंसुलेटर फुंक गए। इससे शहर के लोगों को आधी रात बिना बिजली उमस के बीच गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों के फोन उठाने भी बंद कर दिए। इससे लोगों में रोष रहा। शाम आठ बजे शहर में बारिश के साथ बिजली आपूर्ति गड़बड़ होनी शुरू हो गई थी। उपखंड द्वितीय के अंतर्गत सुंदरपुर बिजली घर से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। यहां पर करीब आठ बजे सभी फीडर बंद हो गए, दूसरी ओर रामलीला बिजलीघर से भी संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद रात के समय गुरु तेग बहादुर बिजली घर से संबंधित क्षेत्र व फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र की भी बिजली गुल हो गई। लोग रात के समय सोने के लिए बारिश के चलते छत पर भी न जा सके, जबकि घर के अंदर उमस के कारण परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर आपूर्ति बाधित होने जांच में पता चला कि 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से आइटीआई चौराहा पर एक मैरिज होम के सामने 33 केवी लाइन के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त पाए गए। इसी खंभे से मैनपुरी फाटक को जाने वाली 33 केवी लाइन को भी मरम्मत के दौरान बंद करना पड़ा। इसके चलते सुंदरपुर, रामलीला एवं गुरु तेग बहादुर बिजली घर की आपूर्ति रात करीब दो बजे बहाल हो सकी। ऐसे में लोगों ने गर्मी के चलते जाग कर रात गुजारी। कुल मिलाकर 100 से अधिक मोहल्लों की बिजली करीब आठ घंटे गुल रही। इसके अलावा फ्रेंड्स कालोनी प्रथम, द्वितीय एवं कालीबांह बिजली घर से संबंधित क्षेत्र में भी बिजली की समस्या घंटों बनी रही।



रात में बारिश और आकाशीय बिजली के कारण शहर में 15 इंसुलेटर ध्वस्त हो गए थे। बारिश के बीच उन्हें खोजना और फिर ठीक करने में समय लगता है। इस वजह से बिजली गुल रही थी। प्रयास यही रहता है कि कम से कम समय में आपूर्ति को बहाल करवाया जाए।
हनुमान प्रसाद मिश्रा, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed