फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 found infected including three pregnant, addresses of two patients found incomplete

तीन गर्भवतियों समेत 15 मिले संक्रमित, दो मरीजों के पते मिले अधूरे

Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
15 found infected including three pregnant, addresses of two patients found incomplete
अकबरपुर सीएचसी में जांच के लिए सैंपल देता संदिग्ध। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवतियों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को भर्ती तीन गर्भवती समेत अलग-अलग क्षेत्रों में 15 और लोग संक्रमित पाए गए। सभी में सामान्य लक्षण मिलने पर गर्भवतियों को अस्पताल तो अन्य मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जनपद में अब सक्रिय मरीज 78 हैं।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को एंटीजन किट से जांच में जिला महिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती तीन गर्भवतियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सभी को अलग कक्ष में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर 12 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिनमें से दस मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया। दो के पते अधूरे होने के कारण जानकारी कराई जा रही है। बताया कि पिछले एक सप्ताह में आए कोरोना केस की तुलना में संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 संदिग्धों के सैंपल लिए
झींझक। ब्लॉक के शाहपुर गांव में युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 11 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिन 11 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उन्हें रिपोर्ट आने तक घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ टीम के डॉ. वीके गोस्वामी ने बताया कि संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed