फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   15 crore rupees spent on capacity enhancement, yet 210 transformers are blowing up every month.

Kanpur News: aक्षमता वृद्धि पर खर्च किए 15 करोड़ फिर भी हर माह फुंक रहे 210 ट्रांसफार्मर

Thu, 18 Sep 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 crore rupees spent on capacity enhancement, yet 210 transformers are blowing up every month.
इटावा। बिजली मरम्मतीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी है। जिले में इस वर्ष साढ़े पांच माह में 1150 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। जबकि बीते वर्ष बिजनेस प्लान के तहत करीब 15 करोड़ रुपये से 86 नए ट्रांसफॉर्मर रखे गए है और 249 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में ओवरलोड के चलते लगातार फुंक रहे ट्रांसफॉर्मरों से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा रही है। हालांकि विभाग का दावा है कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या में 10 फीसदी तक कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम के तीन खंड हैं। इसके तहत कुल 56 बिजली घरों से ढाई लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें 63 हजार उपभोक्ता शहर, जबकि शेष उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए जिले में कुल 16,443 ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें बीते वर्ष लगाए गए 86 नए ट्रांसफार्मर शामिल नहीं है। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली संकट से परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए शासन ने ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के आदेश दिए थे, ताकि किसी भी हाल में ट्रांसफार्मर न फुंकें और लोगों को बिजली संकट न झेलना पड़े। 2024-25 में बिजनेस प्लान के तहत लगभग 28 करोड़ रुपये भी जारी किए गए, अधिकारियों ने इस धनराशि में से 15 करोड़ की राशि से ट्रांसफार्मरों की खरीद, क्षमता वृद्धि और उनके रखरखाव के लिए खर्च कर दिए। लेकिन इसके बाद भी ट्रांसफार्मरों के फुंकने की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। वर्कशॉप के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से लेकर 15 सितंबर तक लगभग 1150 फुंके ट्रांसफार्मर आ चुके है। इनमें 25, 63, 100 और 250 केवी के ट्रांसफार्मर शामिल है। निगम का दावा है कि 250 केवीए या इससे अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर ज्यादा नहीं फुंक रहे हैं, जिन्हें या तो मौके पर ही ठीक किया जाता है, अन्यथा की स्थिति में कंपनी की ओर से बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed