{"_id":"594ec6ff4f1c1b76198b4580","slug":"149833501415-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हिरनों के शवों को वन विभाग ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हिरनों के शवों को वन विभाग ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। नदीहा गांव में प्यास बुझाने के लिए झील और तालाब किनारे संदिग्ध हालात में मरे तीन हिरनों की मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने मामले की जांचकर हिरनों के शव को परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है। इधर, वन अधिकारियों ने ग्रामीणों ने घर और खेतों के आसपास गढ्ढों में पानी भरने की अपील भी की गई है।
शनिवार को वन दरोगा अविनाश चंद्र अगुवाई एक टीम नदीहा गांव पहुंची। वन अधिकारी ग्रामीणों के साथ गांव के बाहर पड़े हिरनों के शवों को कब्जे में लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की। बताया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के खेत-खलिहान सूख गया है, साथ ही कई किसानों ने अपने खेतों में कटीले तार लगा दिए हैं। इससे तेज गति से भागने पर कई हिरन तारों की चपेट में आकर चुटहिल और घायल हो जाते हैं, जिसके बाद आवारा कुत्ते उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। हिरनों की मौत के बाद कुत्ते उनके शरीर को जंगलों से खींचकर गांव किनारे ले आते हैं। उन्होंने ट्यूबवेल वाले क्षेत्रीय किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने खेतों के आसपास पानी की उपलब्धता बनाए रखें। कहा कि नदीहा झील सहित अन्य सभी तालाबों में वन्य जीवों के लिए पानी भरवाने के लिए विभाग की ओर से जिला प्रशासन को चिट्टी भेजी गई है।
तीन हिरनों के शवों को वन विभाग ने जांच को भेजा