{"_id":"5935b6e24f1c1b02568b4607","slug":"14966924641911-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में दौड़ा करंट, किशोर की जान गई, दो झुलसे
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव में सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन (एलटी) पर गिर गया। घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से किशोर की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पांच घंटे मुगल रोड जाम रखा। इस दौरान दमकल कर्मियों को दौड़ाया और दो सिपाहियों को पीट दिया। मामले में हाइडिल के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मलवां विद्युत उपकेंद्र से बिंदकी स्थित राजेश गुप्ता के कोल्डस्टोरज के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन अलियाबाद गांव से गुजरी है। सुबह करीब 11 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव के कई घरों में करंट दौड़ गया। गांव के राजेंद्र सिंह उर्फ बिजरन का बेटा सौरभ (17) घर में चेंजओवर बदलते समय करंट से झुलस गया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
करंट से लगी आग में राम मनोहर की परचून की दुकान जल गई। नीरज सिंह की पत्नी पूजा और किसान पवन सिंह झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। करंट की चपेट में आकर शिव लाल विश्वकर्मा की भैंस मर गई।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर करीब बारह बजे जाम लगा दिया गया। अग्निकांड की सूचना देने के करीब 40 मिनट बाद पहुंचे दमकल कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। जाम खुलवाने पहुंचे दारोगा आरके यादव से भी भिड़ गए। ग्रामीणों को समझाने में दो सिपाही पिट गए। शाम करीब पांच बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह और सीओ आरके वर्मा ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ग्राम प्रधान रानू सिंह की तहरीर पर हाइडिल के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सरोज कुमार, मलवां सबस्टेशन के जेई और कोल्डस्टोरेज के मालिक राजेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।