फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   144 allottees get alternative plots

Kanpur News: 144 आवंटियों को मिले वैकल्पिक प्लाॅट

Tue, 30 Dec 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
144 allottees get alternative plots
कानपुर। महावीरनगर विस्तार पार्ट-2 और रामगंगा एन्क्लेव आवासीय योजना के 144 आवंटियों को सोमवार को लंबे इंतजार के बाद वैकल्पिक प्लाॅट आवंटित किए गए। केडीए ने लॉटरी प्रक्रिया से इन आवंटियों को योजना स्थल के आसपास उपलब्ध रिक्त भूमि पर भूखंड दिए। इनमें कुछ आवंटी पांच साल और कुछ दस साल से वैकल्पिक प्लाॅट के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

केडीए ने पनकी क्षेत्र स्थित रामगंगा एन्क्लेव आवासीय योजना में 2016 में प्लाॅट आवंटित किए गए थे, लेकिन 22 प्लाॅट विवादित होने के कारण आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पाया था। इसी तरह महावीरनगर विस्तार पार्ट-2 योजना में 2020 में आवंटित 877 प्लाॅटों में 122 भूखंड विवादित हो गए थे। वर्षों से अपने भूखंड पाने की प्रतीक्षा कर रहे आवंटियों के चेहरों पर अब मुस्कान लौट आई है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि विवादित मामलों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण करते हुए चार महीने की मेहनत के बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से वैकल्पिक भूखंड आवंटित किए गए। रामगंगा एन्क्लेव के उन आवंटियों को, जिनके पास पहले कॉर्नर प्लाॅट थे, फिर से कॉर्नर प्लाॅट ही प्रदान किया गया। विक्रय जोन-2 की विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि ये मामले 2016 और 2020 से लंबित थे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देशन में प्राथमिकता के आधार पर इन्हें निस्तारित किया गया, जिससे दशकों से इंतजार कर रहे आवंटियों को उनकी भूमि मिलने का सपना साकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed