{"_id":"5c72ef8abdec224c7f23d7ed","slug":"141551036298-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक सभा के दौरान बिगड़ी रूबी की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक सभा के दौरान बिगड़ी रूबी की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर(कानपुर देहात)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू की शहादत पर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार, रिश्तेदारों के साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों से पहुंचे समाज सेवियों के साथ ही संगठनों के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर जवान श्याम बाबू को याद कर परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना की। वहीं, शोक सभा के दौरान ही शहीद की पत्नी की हालत बिगड़ गई। हालांकि वहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में ब्लॉक क्षेत्र के नुनारी गांव के मजरा रैगवां निवासी श्याम बाबू शहीद हो गए थे। 16 फरवरी को गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया था। रविवार को अंत्येष्टि स्थल पर परिजनों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शोक सभा में शामिल होकर अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर जवान श्याम बाबू की शहादत को याद किया गया। वहीं, शोक सभा के दौरान ही शहीद की पत्नी रूबी की अचानक हालत बिगड़ गई। हालांकि वहां मौजूद डिप्टी सीएमओ एपी वर्मा ने उपचार कर स्थिति नियंत्रण में की। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव एवं कमजोरी के चलते तेज बुखार आया था, जिससे उल्टी शुरू हो गई थी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उल्टी रोकने के लिए दवा दी। वहीं, उन्होंने परिजनों को सलाह दी की रोगी को तनाव से बचाएं। साथ ही कुछ न कुछ खिलाते रहेें। इस दौरान तहसीलदार राम स्वरूप, पूर्व जिला पंचायत हर्षवर्धन सिंह, राजस्व निरीक्षक हरी शंकर शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।